BHILAI | कांग्रेस पार्षद के हत्यारों तक पहुंची पुलिस, दो पुलिस हिरासत में, मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस से दूर

भिलाई: कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर के हत्यारों का पुलिस ने पता लगा लिया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है लेकिन मास्टर माइंड अभी भी पुलिस की रडार से बाहर है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए तीन टीमों को जिले के बाहर भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस ने 30 सीसीटीवी और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी हथखोज का रहने वाला है। वह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रहता है। उसने अपने खुर्सीपार में रहने वाले एक दोस्त और दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी। इससे पहले भी मुख्य आरोपी ने पार्षद को मारने की कोशिश की थी पर कामयाब नहीं हो पाया था।

पुलिस को पता चला कि आरोपी का सूरज से पुराना झगड़ा हुआ था और वारदात के समय उसका मोबाइल लोकेशन घटना स्थल के पास ही था। उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था और वह घर से भी फरार हो गया था। पुलिस ने जब घटना के तार जोड़े तो उसके साथियों का पता चला। पुलिस अब मुख्य आरोपी के लिए तलाश कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023