RAIPUR | अस्पताल की लाॅबी में प्रसव पीड़ा से चीख रही थी महिला, जमीन में ही दिया बच्चे को जन्म, कोरोना संक्रमित होने की वजह से निकाला था

रायपुर: वह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी लेकिन डाॅक्टर, नर्स या अस्पताल का कोई भी स्टाफ उसकी मदद नहीं कर रहा था। महिला के साथ आयी उसकी रिश्तेदार ने सभी के सामने हाथ-पैर जोड़े पर किसी का भी दिल नहीं पसीजा। आखिर उसने महिला की मदद की और लाॅबी में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद उसे लेबर रूम से निकाल दिया गया था।

यह शर्मनाक घटना कालीबाड़ी स्थित जिला अस्पताल मंे हुई है। जिला अस्पताल के प्रभारी डाॅ रवि तिवारी ने बताया कि महिला की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी थी। दूसरे लोग संक्रमित न हो इसलिए उसे लेबर रूम से बाहर किया गया। महिला को मेकाहारा रेफर किया गया था क्योंकि मेकाहारा और एम्स में ही गर्भवती कोविड पाॅजीटिव महिलाओं को भेजा जा रहा है।

महिला बाहर एंबुलेंस का इंतजार कर रही होगी। गाड़ी आने में देरी हुई इसलिए ये घटना हुई। लोगों को अंदर डाॅक्टर को सूचित करना चाहिए था। मैंने इस घटना के मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। किसकी गलती है, यह तो मैं जांच के बाद ही बता पाऊंगा। महिला को मेकाहारा के प्रेग्नेंट कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डाॅक्टर्स की निगरानी में मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023