RAIPUR | कोरोना से एक और शिक्षक ने तोड़ा दम, प्रदेश में तीसरा मामला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

रायपुर: कोरोना से एक और शिक्षक की मौत का मामला सामने आ रहा है। शिक्षक का नाम विनय देशमुख है, जो दुर्ग के धमधा ब्लाॅक में पदस्थ थे। परिवार के अनुसार कुछ दिनों से विनय देशमुख की तबीयत खराब चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार वह लगातार बच्चों को भी पढ़ा रहे थे। प्रदेश में शिक्षक की कोरोना के कारण तीसरी मौत है।

परिवार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले उन्हें सर्दी-जुकाम हुआ था, जिसका इलाज वह घर पर ही करा रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें दुर्ग के सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें निमोनिया के साथ-साथ चेस्ट व लंग्स में इंफेक्शन हुआ है। इलाज के दौरान की उनकी मृत्यु हो गयी।

मौत के बाद जब उनका कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पाॅजीटिव आया। विनय देशमुख कितने शिक्षक, बच्चों और लोगों के संपर्क में आए थे यह साफ नहीं हो पाया है। तीसरी शिक्षक की मौत के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023