RAIPUR | टूलकिट मामले में राजधानी पुलिस जा रही है बैंगलुरु, कांग्रेस रिसर्च टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गौडा से होगी पूछताछ, जानिए किन सवालों का करेंगे सामना

रायपुर: टूलकिट मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सिविल लाइन थाने में दर्ज अपराध के आरोपियों का अब तक बयान नहीं हो पाया है। कल रात इस मामले में अहम बैठक आयोजित की गयी और राजधानी पुलिस अब बेंगलुरू जा रही है।

पुलिस सूत्रों की माने तो राजधानी पुलिस की टीम कांग्रेस रिसर्च टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गौडा से पूछताछ करने जा रही है। पुलिस का मुख्य सवाल होगा कि यह टूल किट क्या आपने बनाया है? या फिर आपको इस बारे में कोई जानकारी है?

आपको बता दें कि इस मामले में दर्ज एफआईआर में दो आरोपियों में से केवल डाॅ रमन सिंह से ही जवाब मिला है। उन्होंने अपने जवाब में लिखा है कि यह पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है। जबकि एक अन्य आरोपी संबित पात्रा से पूछताछ ही नहीं हो पाई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023