BOLLYWOOD | रामगोपाल वर्मा ने मॉडल के साथ किया आपत्तिजनक डांस, लोगों ने कास्टिंग काउच का आरोप

मुंबई: राम गोपाल वर्मा का एक वीडियो बीते कुछ दिनों से चर्चा में है। इस वायरल क्लिप में वह एक लोड़की के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस डांस के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा चुका है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि इस वीडियो में वह नहीं हैं। हालांकि इस बात से इनकार करना भी राम गोपाल वर्मा का मजाक था। वह उस लड़की की तस्वीर ट्वीट कर चुके हैं। अब लड़की ने खुद वीडियो शेयर करके राम गोपाल वर्मा को टैग किया है। इस लड़की का नाम इनाया सुल्तान है। 

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट्स और विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनके एक वायरल वीडियो को काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है। वायरल वीडियो में वह जैसे डांस करते नजर आ रहें, उस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं। राम गोपाल वर्मा ने रेड गाउन पहने एक लड़की के साथ अजीब ढंग से डांस किया है और उसे दबोचते नजर भी आ रहे हैं। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023