Rajnandgaon | 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया अपने साथ, रेप के साथ वापस घर छोड़ दिया, आरोपी की नहीं हो पायी शिनाख्त

राजनांदगांव: एक बार फिर मासूम के साथ हैवानियत की खबर सामने आ रही है। जिले के अंबागढ़ चौकी में 5 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया है। बच्ची की हालत बहुत नाजुक बतायी जा रही है। अभी तक आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ चौकी की 4 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वापस घर भेज दिया। घर आकर बच्ची ने अपने साथ हुए वारदात को परिजनों को बताया। पुलिस में शिकायत करने के बाद बच्ची को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023