JAGDALPUR | 15 सालों में छत्तीसगढ़ में हुई किसानों की आत्महत्या, BJP पहले 15 सालो में किसानों की आत्महत्या और उनके साथ हुई धोखाधड़ी का हिसाब दे: राजीव शर्मा

बीजेपी के आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार

सोहेल रजा

जगदलपुर: आज शहर के कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा भाजपा पर जमकर बरसे। राजीव शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसानों पर राजनीति और किसानों का अपमान बन्द करे। केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी कानूनों का हिसाब दे।भाजपा ने लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्रों में 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की बात की थी भाजपा पहले उन वादों का हिसाब दे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 5 सालों में छत्तीसगढ़ में हुई किसानों की आत्महत्या, किसानों से धोखाधड़ी और वादाखिलाफी का हिसाब दें फिर आंदोलन करें। शर्मा ने कहा कि मोदी जी द्वारा 209 के बजट में 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को 6000 रुपये देने की घोषणा अर्थात साल में 3 बार 2000 रुपये की राशि अर्थात 7 रुपये प्रति दिन किसानों को देकर उनका सम्मान नहीं अपमान कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के परिवार को प्रति दिन 3 रुपये का सम्मान राशि दी जा रही है जो किसानों के लिए शर्मनाक स्थिति है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ किये हर वादे को पूरा किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लाखों किसानों के 270 करोड़ रुपए की ऋण माफी की है। साथ ही किसानों के साथ किया हर वादा पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में धान की रिकार्ड खरीदी हुई है। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफिरा साहू,सभापति श्रीमती कविता साहू,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती कमल झज्ज औरप्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे उपस्थित थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023