Raipur | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का आज निधन हो गया। मोतीलाल वोरा लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। कल ही उन्होंने अपना 92वां जन्मदिन मनाया था। दो दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।

लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं। मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी थे। साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल को दी थी। अहमद पटेल का भी पिछले दिनों निधन हो गया था। कांग्रेस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023