RAIPUR | वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया, कहा-पत्रकारिता के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का बुधवार को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। उन्होंने देशबंधु, दैनिक भास्कर, युगधर्म के साथ साथ ट्रिब्यून और संडे ऑब्जर्वर आदि संस्थाओं में अपनी सेवाएं दी। वे देश की कई जानी मानी पत्रिकाओं के लिए भी लिखते थे। सीएम भूपेश बघेल ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

नैयर जी का जन्म 10 फरवरी सन 1940 को गुजरात के कुंजाह में हुआ था। यह वर्तमान में पाकिस्तान में है। रमेश नैयर अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पूरे देश में एक मिसाल माने जाते थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023