Kidnapping | शादी के तुरंत बाद कर रहे थे दुल्हन के अपहरण की कोशिश, बचाने आए दूल्हे पर कर दी अंधाधुन फायरिंग, जानिए क्या है मामला

जयपुर: सीकर के नीमकाथाना थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी के बाद विदाई लेकर सुसराल जा रही एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरण में नाकाम होने पर बदमाशों ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन को बचाने के लिए दूल्हा बीच में आया तो उसे भी गोली लगी। दोनो को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुल्हन के कनपटी पर गोली लगने से उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद से वर और वधु दोनो पक्षों के लोगों ने हंगामा कर दिया।

अस्पताल में दोनो पक्षों के लोग जमा हो गए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरतारी की मांग करने लगे। सीकर के नीम का थाना में जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के सुरपुरा गांव के संजू व की पाटन कस्बे के हेमराजपुरा गांव की मालियों की ढाणी निवासी कोमल से शुक्रवार को शादी हुई थी। दुल्हन के घर पर शुक्रवार रात से आज सुबह तक शादी के मांगलिक कार्य हुए।

आज सुबह ही दुल्हा- दुल्हन के दोनों जोड़ों को एक गाड़ी में ही घर से विदा किया गया था। उसके बाद आज सवेरे दूल्हन की विदाई हुई और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया। नीमका थाना बाईपास पर पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कार रोकने की कोशिश की। वे लोग कार को रुकवाने के लिए कार के आगे भी आ गए लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।

बाद में पास से गुजर रही कार में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी और बाइक समेत फरार हो गए। दूल्हा संजू के सिर और दुल्हन कोमल के कनपटी और चेहरे पर छर्रे लगे हैं। वहीं चालक भी फायरिंग में घायल होना बताया जा रहा है। जिन्हें तुरंत नीमकाथाना के राजकीय कपिल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कनपटी के पास गोली लगने पर दुल्हन कोमल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं, दुल्हे संजू का भी उपचार जारी है। घटना के बाद दोनों पक्षों में चीख पुकार व गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची इससे भी लोगों में गुस्सा था। परिजनों के अनुसार बदमाशों ने दुल्हा दुल्हन की गाड़ी को तीन बार ओवर टेक किया।

इसके बाद उन्होंने बाइक को गाड़ी के सामने लगा दिया। फिर एक के बाद एक दो फायर किए। जिनमें से एक गोली संजू और दूसरी कोमल को लगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023