Raipur | सौतेले पिता ने किया 8 साल की मासूूम के साथ रेप, मासूम को डराने के लिए मां को जान से मारने की देता था धमकी

रायपुर: रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक सौतेले पिता ने अपनी ही 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को उसने डरा रखा था कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसकी मां की हत्या कर देगा। अपनी मां को खोने के डर से मासूम चुप रह जाती थी। हालांकि मामले के खुलासे के बाद सौतेले पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

घटना खमतराई थाने की है। आरोपी का नाम शंभू बीर है। वह रावांभाटा के एक फैक्ट्री में मजदूर है। कुछ साल पहले ही उसकी मुलाकात बच्ची की मां से हुई। वह अकेली रहती थी। ऐसे में आरोपी ने बच्ची को सहारा देने के नाम पर महिला को फुसलाकर शादी कर ली। आरोपी शंभू नशे का भी आदी है, जिस बात को लेकर अक्सर आरोपी और महिला के बीच विवाद होता है। शंभू नशे की हालत में अपनी पत्नी को पीटता भी था, जिससे मासूम बच्ची डर जाती थी।

रविवार को जब महिला घर में नहीं थी तब आरोपी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। जिसे महिला ने देख लिया। वह आरोपी को पकड़ने दौड़ी तो आरोपी फरार हो गया। मासूम ने अपनी मां का बताया कि पापा ने पहले भी कई बार उसके साथ गलत काम किया है। फिर महिला बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023