BILASPUR | प्रेमिका से अपनी शादी डालने के लिए जीजा ने किया 9 साल के मासूम साले का मर्डर, घरवालों को भी धोखे में रखा था

बिलासपुर: 9 साल के प्रियांशु के अपहरण की खबर फैलते ही परिजनों के होश उड़ गए। पर अपरहण की ये कहानी पूरी तरह झूठी निकली और प्रियांशु का मर्डर हो गया। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके होने वाले जीजा ने ही की थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी को टालना चाहता था इसलिए उसने मासूम की हत्या कर दी।

आरोपी का नाम ओम नायक है और वह मृतक की बहन का प्रेमी था। मृतक की बहन की उम्र 15 साल है। घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे लेकिन जब लड़का और लड़की अपने डिसिजन पर अड़े रहे तो उन्होंने यह रिश्ता स्वीकार कर लिया था। पर ओम अभी शादी करना नहीं चाहता था और लड़की वाले शादी पर अड़े हुए थे। उसने लड़की के घरवालों को बताया था कि उसके परिवार वाले रविवार को सगाई के लिए आ रहे हैं पर उसने अपने घर में इस बात की जानकारी ही नहीं दी थी। यहां लड़की के घर में सगाई की तैयारी शुरू हो गयी थी।

ओम इस बात से बेहद डर गया था। वह अपने 9 साल के मासूम साले को बेर खिलाने के बहाने ले कर गया और उसका मर्डर कर दिया। सबसे पहले ओम ने ही परिजनों को बताया था कि दो लोग बाइक में सवार आए और प्रियांशु को उठाकर ले गए। ओम ने बताया कि उसके परिवारवाले सगाई के लिए आ रहे हैं। पर जब पुलिस ने ओम के घरवालों से बात की तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया।

पुलिस को तब ओम पर शक हुआ और उन्होंने कड़ाई से ओम से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली। ओम ने बताया कि उसने सुबह 10 बजे ही प्रियांशु की हत्या कर छात्रावास प्रांगण में शव को फेंक था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023