DHAMTARI | शिक्षक और उसकी पत्नी की पत्थरों से कुचल कर हत्या, शव को छत में फेंककर फरार हो गए कातिल

धमतरी: कुरूद थाना क्षेत्र के श्रीराम टाउन काॅलोनी में एक शिक्षक और उसकी पत्नी की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गयी। कातिल शव को छत में फंेककर फरार हो गए हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गय है। सूचना के बाद पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए हैं।

मृतक शिक्षक का नाम तुलेश चंद्राकर बताया जा रहा है। वह अपनी पत्नी सुमित्रा और बच्चों के साथ खाकर छत में टहल रहे थे। इस दौरान आरोपी आए और पत्थरों से कुचलकर उन्हें मार डाला। सुबह जब पड़ोसियों ने छत पर लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पति और पत्नी के शव छत पर मिले हैं। दोनों के ही सिर पर पत्थरों से कई बार वार किया गया है, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों के बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस अभी आसपास पूछताछ कर रही हैं लेकिन सुराग नहीं मिल पा रहा है कि आखिर दम्पत्ति की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस को संदेह है कि इस हत्या में किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023