Television | टीवी के इस नामचीन एक्टर की हुई मौत, किडनी की बीमारी से थे परेशान, आखिरी समय में तंगहाली में गुजर रहे थे दिन

मुंबई: व्योमकेश बक्क्षी, जीनी और जीजू, ससुराल सिमर का, बा बहू और बेबी सहित कई मशहूर धारावाहिकों में काम करने वाले आशीष राॅय का निधन हो गया है। उन्होंने 54 वर्ष की उम्र में अपने घर में अंतिम सांस ली। वे किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। डायलिसिस के पैसे खत्म हो जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कल डायलिसिस के लिए जाना था। पर सुबह 3.45 को उनका नौकर भागते हुए नीचे आया और गार्ड को बताया कि आशीष साहब ने तीन हिचकियां ली और दम तोड़ दिया। नौकर ने बताया कि वह कुछ दिनों से ठीक महसूस कर रहे थे। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोलकाता से उनकी बहन भी पहुंचने वाली हैं।

आशीष को किडनी की बीमारी होने के बाद वह डायलिसिस पर ही चल रहे थे। डायलिसिस का खर्च उठाने के लिए उनके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं बचे थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा था कि शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो गई है। उनके शरीर में करीब 9 लीटर पानी जमा हो गया था। डॉक्टर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शरीर से पानी निकाला था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023