MUNGELI | अचानकमार टाइगर रिजर्व के बाहरी इलाके के जंगल में बाघ के शावक का शव मिला

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) की सीमा से लगे जंगल में गुरुवार दोपहर एक बाघ का शावक मृत पाया गया है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

एटीआर के उप निदेशक सत्यदेव शर्मा ने इस संबंध में बताया कि शावक का शव तेंदुआ वन रेंज के टिंगीपुर जंगल में मिला था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शावक के शरीर के सभी अंग बरकरार थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पिछले साल भी नवंबर में पड़ोसी कबीरधाम जिले के भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य में एक बाघ मृत पाया गया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023