ये तो गजब हो गया ! बैंड-बाजा लेकर पहुंचे दूल्हे को नहीं मिला दुल्हन का घर, भूखे-प्यासे लौटे, जिसने लगाई शादी उसी को बना लिया बंधक

आजमगढ़। बैंड-बाजे में तराने बज रहे थे, बाराती दूल्हे राजा की शान में और शादी की खुमारी में जोर-शोर से नाच रहे थे, एक घंटे नाचने के बाद जब बाराती थक गए और दुल्हन का घर नहीं मिला तो खुमार, गुस्से में बदल गया। नाराज दूल्हे और बाराती अपने घर वापस लौट आए और जिसने शादी लगाई थी उस महिला को ही बंधक बना लिया।

मामला दरअसल आजमगढ़ के काशीराम नगर काॅलोनी का है। यहां एक युवक की शादी मउ जिले में तय की गयी थी। युवक की पहले भी शादी हो चुकी थी लेकिन पत्नी अपने मायके में रहती थी। इसलिए युवक ने दुबारा शादी का मन बनाया। महिला ने अगुवाई करते हुए रिश्ता भी जोड़ दिया। शादी की तारीख पर जब दूल्हे राजा पूरी बारात, बैंड-बाजा के साथ पहुंचे तो दुल्हन के घर की तलाश शुरू हुई। जिस जगह का पता दिया गया था, वहां उस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं रहता था। 1 घंटे तक घूमने के बाद बारात वापस अपने घर लौट गयी।

वापस लौटे बारातियों ने उस महिला को ही बंधक बना लिया, जिसने इस शादी को लगाया था। काफी हो हल्ला के बाद विवाद शांत हुआ। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023