HORRIBLE | बार में हुआ झगड़ा, युवक ने शख्स के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट डाला, सर्जरी से किया गया रीअटैच

पेरुम्बादप्पु: बार में हुए झगड़े में युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने शख्स के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटकर जख्मी कर डाला। मिली जानकारी के अनुसार कुन्नाथुर में यह घटना हुई है। आरोपी का नाम शरीफ है और उसने 55 साल के सुलेमान पर हमला किया था।

बताया जा रहा है कि वह बार में टैक्सी में पहुंचा था, वहां पहले से पार्क एक कार को टक्कर लग गयी। वहां से झगड़ा हुआ है। नशे में शरीफ आक्रमक हो गया और उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी बीच सुलेमान से भी उसकी बहस हुई और उसने मारपीट करते हुए दांतों से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। शरीफ पर काबू करते हुए बार के स्टाफ को भी चोटें आयी।

शरीफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सुलेमान को इलाज के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी सर्जरी के जरिए सुलेमान के प्राइवेट पार्ट को रीअटैच किया गया। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में शरीफ पहले भी ऐसी हरकते कर चुका है। पहले एक घटना में उसे कोर्ट ने कड़ी चेतावनी दी थी.

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023