ब्रेकअप से नाराज थी लड़की, लड़के पर डाल दिया एसिड, एक आंख की रौशनी चली गयी

इडुक्की: केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इडुक्की के एक युवक का गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप से खफा गर्लफ्रेंड ने युवक पर एसिड अटैक कर दिया। इस घटना में युवक की एक आंख की रोशनी चली गई है। तिरुवनंतपुरम के एक निजी चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना 16 नवंबर की है।

आरोप के मुताबिक तिरुवनंतपुरम जिले के पूजाप्पुरा निवासी अरुण कुमार पर आदिमाली इडुक्की जिले की निवासी 35 साल शीबा ने एसिड अटैक किया। एसिड अटैक में अरुण कुमार की एक आंख की रोशनी चली गई है। बताया जाता है कि शीबा अरुण कुमार की गर्लफ्रेंड थी और वो ब्रेकअप से नाराज थी।

अरुण कुमार और शीबा की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई और दोनों में प्यार हो गया था। पुलिस ने कहा है कि शीबा, अरुण कुमार के दूसरी लड़की से शादी करने के फैसले को लेकर नाराज थी। शीबा इसे लेकर इतना भड़की कि उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना 16 नवंबर, मंगलवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर की सुबह करीब 10.30 बजे अरुण कुमार को आदिमाली इरुम्पुपलम क्रिश्चियन चर्च के पास बुलाया गया। आरोप है कि शीबा ने अरुण के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। एसिड के छींटे से शीबा का चेहरा और हाथ भी जला है।

घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। आदिमाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शीबा को हिरासत में ले लिया है। अरुण का तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023