DHAMTARI | महिला मित्र को घर ले आया पति, पत्नी ने पूछा तो हंसिया मारकर कर दी हत्या, थाने में पहुंच किया सरेंडर

धमतरी: खून से सना हुआ आदमी जब थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे देखकर हक्के-बक्के रह गए। उस आदमी के चेहरे पर शिकन का भाव भी नहीं था। व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हंसिया से मारकर हत्या कर दी है और वह आत्मसमर्पण करने आया है।

आरोपी व्यक्ति ने बताया कि वह महिला सागर वार्ड में रहता है। आरोपी ने अपना नाम प्रमोद कुर्रे बताया वहीं उसकी पत्नी का नाम फुलकेसरी कुर्रे था। वह नगर निगम में काम करती थी। 2 दिन पहले प्रमोद अपने घर एक अन्य महिला को ले आया। इस बात से परेशान होकर फुलकेश्वरी ने अपने 3 बच्चों को मायके में छोड़ा और घर आकर पति के साथ विवाद किया।

बात इतनी आगे बढ़ गयी कि घर में रखे हसिंए से प्रमोद ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। वारदात के बाद प्रमोद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी प्रमोद कुर्रे पर धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023