FRAUD | लाॅकडाउन में चली गयी नौकरी तो युवती ने अपनाया चोरी का पेशा, डेटिंग एप पर बाॅयफ्रेंड बनाकर रचती थी साजिश, 16 लड़के फंसे उसके जाल में

मुंबई: प्यार की तलाश में हैं तो डेटिंग एप के माध्यम से आपको आपकी पसंद का लड़का या लड़की मिल सकती है। पर क्या आपको पता है कि एक शातिर युवती ने इस एप के माध्यम से प्यार में पड़े अपने बाॅयफ्रेंडस को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। 16 लड़कों को अपने प्यार के जाल में फांस कर उन्हें लूट लेती थी। पुलिस ने 27 साल की सयाली काले को पुणे के पास से गिरफतार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सयाली एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। पर लाॅकडाउन में उसकी नौकरी चली गयी। तो उसने प्यार को ही अपना पेशा बना लिया। वह टंडर और बम्बल डेटिंग ऐप युवााओं से दोस्ती बढ़ाती थी। जब युवक उसके प्यार में पड़ते थे तो उन्हें अपने घर या होटल बुलाती और खाने-पीने की चीजों में नशे की दवाई मिलाकर उन्हें लूट लेती थी।

चेन्नई के आशीष कुमार ने पिछले सप्ताह सयाली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। आशीष ने बताया कि डेटिंग एप के जरिए सयाली उसे मिली। फिर उसे मिलने के लिए पुणे बुलाया और जब वह होटल पहुंचा तो उसके कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवाई मिलायी और उसे लूट लिया। पुलिस ने बताया कि सयाली ने पिंपरी चिंचवाड़ और आसपास के इलाकों में लगभग 16 आपराधिक अपराधों को अंजाम दिया है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ा।

सयाली ने प्रारंभिक पूछताछ में 16 लड़कों को प्यार के जाल में फंसाने और लूटने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने कहा है कि अन्य युवा जो सयाली के शिकार बने हों, आगे आए और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने महिला के पास से 15,25,000 मूल्य के सोने के गहने और कीमती सामान बरामद किए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023