मॉडल ने पिता को फोन करके कहा- मैं आत्महत्या करने जा रही हूं, तुरंत छटवीं मंजिल से कूद गयी

जोधपुर: शहर के एक फेमस मॉडल ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है। गंभीर हालत में मॉडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में की गई है, जो शहर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि गुनगुन उपाध्याय रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी थी। वहीं किन कारणों के चलते छठी मंजिल से कूद गई अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुनगुन मॉडलिंग करती है।

वहीं ऐसा क्या हुआ कि मॉडल ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है। बस मेरा चेहरा देख लेना। इसके बाद पिता गणेश ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। तब एसीपी ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन निकाली और होटल पहुंची। बता दें कि पुलिस के पहुंचने तक मॉडल छठी मंजिल से कूद चुकी थी। वहीं पुलिस ने बिना देरी किए मॉडल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

आत्महत्या की कोशिश में मॉडल गुनगुन की चेस्ट के साथ उसके पैर में भी फैक्चर है। वहीं ऊंचाई से नीचे गिरने पर काफी ब्लड निकला है। पुलिस गुनगुन के ठीक होने का इंतजार कर रही है। वहीं युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023