BHILAI | गृहमंत्री के रिश्तेदार ने खेत में लगाई फांसी, कर्ज से परेशान था किसान या फिर कोई और थी वजह?

भिलाई: एक किसान का शव खेत में लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान 45 साल के कुबेर साहू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला उतई थाना के अंतर्गत मानिकचैरी गांव का है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि कुबेर के पिता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का साला है। किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की या फिर कोई और वजह थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस परिजनों के साथ-साथ अन्य लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

कुबेर घर से जब निकला तो उसने मोबाइल अपने साथ नहीं रखा था। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। तब किसी ग्रामीण ने उसका शव खेत में देखा। अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि मृतक ने खुदकुशी क्यों की? पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023