RAJNANDGAON | हादसे में हुई थी बेटे की मौत, टोनही का शक में महिला की पीट-पीटकर कर दी हत्या, दम्पत्ति के साथ बेटा भी गिफ्तार

राजनांदगांव: टोनही के शक में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। हत्या के आरोप में पति-पत्नी और उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी सोभी राम ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गयी और उसे शक था कि सुपोतिन बाई ने उसके बेटे पर जादू-टोना किया है।

बताया जाता है कि पहले आरोपियों ने महिला की बेदम पिटाई की और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला 10 जून का बताया जा रहा है। मामला कुल्हारदोह गांव का है। 10 जून को करीब 10 बजे सुपोतिन बाई सोरी शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी। तभी रास्ता रोककर आरोपी सोभी राम, उसकी पत्नी संकाय बाई और बेटे संजय सोरी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। तीनों अरोपी फरार हो गये थे, जिन्हें पुलिस ने गिफ्तार कर लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023