महिला ने एयरपोर्ट पर मचाया जमकर हंगामा, कहा- मैं राहुल गांधी से शादी करने जा रही हूं… मुझे जाने दो

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर एक महिला ने रात में बेहद हंगामा किया। वह 4-5 बैग के साथ पहुंची थी और मेन गेट पर अंदर जाने की जिद करने लगी। उसके बाद टिकट भी नहीं था। उसने कहा कि वह राहुल गांधी से शादी करने दिल्ली जा रही है। बेहद मनाने के बाद वह गेट से हटी।

महिला के बेहद जिद करने के बाद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाया गया। वह बेहद समझाने के बाद घर लौटने को राजी हुई। गेट पर महिला ने गुस्से से अधिकारियों से कहा कि वह जल्द ही राहुल गांधी की पत्नी बनने वाली है। फिर सारे लोग उसे सैल्यूट करेंगे। महिला ने यह भी कहा कि राहुल उससे मिलने नहीं आते, इसलिए वह शादी करने दिल्ली जा रही है।

महिला के परिजन उसे ले जाने आए। वह परदेशीपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं और परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से असंतुलित है। महिला पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुकी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023