RAIPUR | युवक को हुआ दोस्ती की बीवी से प्यार, पति को महिला ने दिया तलाक, जब आई शादी की बात तो…

रायपुर: कोतवाली थाना में एक शादीशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने पति के दोस्त से प्यार करती थी। जिसकी वजह से उसने अपने पति को भी तलाक दे दिया। युवक उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन अब वह शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी युवक अभी भी फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार छोटापारा में रहने वाली 32 साल की महिला की पति के दोस्त बिस्कुट सिक्का से जानपहान थी। कुछ दिनों में ही नजदीकियां बढ़ गयी और बिस्कुट ने महिला से शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बना लिया। महिला और दोस्त के अफेयर की बात जब पति को पता चली तो महिला का पति से जमकर विवाद हुआ।

महिला ने अफेयर की वजह से पति ने उसे तलाक दे दिया। तलाक मिलने के बाद बिस्कुट ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। अब इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की है। फिलहाल आरोपी फरार है पर पुलिस जल्द ही इसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023