Gariyaband | शादी में गोली चलने से मचा हड़कंप, आपसी रंजिश से नाराज था रिश्तेदार, एक युवक बुरी तरह से घायल

गरियाबंद: शादी का खुशनुमा माहौल था। लड़के की शादी थी, सभी रिश्तेदार जमा थे। हंसी-ठिठोली का दौर चल रहा था कि अचानक गोली चलने की आवाज आई और परिवार का एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। मामला जिले के अतरमरा गांव का है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चतुर्वेदी परिवार में लड़के की शादी हो रही थी। सुबह रिश्तेदार बारात के लिए निकल चुके थे। इसी दौरान घर में मौजूद रिश्तेदारों में आपसी रंजिश के चलते एक ने गोली चला दी और तुरंत फरार हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया है कि आरोपी की पहचान हो गयी है। जांच में पता चला है कि 2 वर्ष पूर्व कोई विवाद हुआ था जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023