Raigarh | छत्तीसगढ़ इस अभिनेत्री ने की आत्महत्या की कोशिश, पहले वीडियो बनाकर प्रेमी पर लगाए ये इल्जाम

रायगढ़: छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेत्री पुष्पा बेहरा ने 1 नवंबर को खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, वे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुष्पा ने आत्महत्या करने के पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

वीडियो में पुष्पा कहती हैं कि उनके प्रेमी ने उनके साथ कमरे में शादी की और अब उसे अपनाने से मना कर रहा है। वह उससे बेहद प्रेम करती है, लेकिन वह अपनाने से इंकार कर रहा है। प्रेमी उसे धंधेवाली भी कहता है। पुष्पा ने बताया कि वीडियो बनाते वक्त उसने जो कपड़े पहने है, वो भी उसके प्रेमी ने दिए हैं। अब वह इन्हीं कपड़ों में अंतिम सांस भी लेंगी।

आपको बता दें कि पुष्पा बेहरा ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी जिसमें वह 70 प्रतिशत झुलस गयी हैं और जिंदगी की जंग जीतने की कोशिश कर रही हैं। वह रायगढ़ के मेडिकल काॅलेज में भर्ती हैं। पुष्पा मूलतः लैलूंगा की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह रायगढ़ में रह रही थीं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023