Navratri | कोरोना संक्रमण के कारण इस बार मां बम्लेश्वरी और दंतेश्वरी के होंगें ऑनलाइन दर्शन, नहीं होगा सामूहिक पूजा-पाठ

राजनांदगांव: आज से देवी आराधना का पर्व यानी नवरात्र शुरू हो गया है। हर बार मंदिरों में श्रद्धालुाओं की भीड़ उमड़ पड़ती थी। देवी मंदिर सजे-धजे होते थे, जगराता और भजन का कार्यक्रम होता था। पर इस दफे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखे हुए श्रद्धालुओं की एंटी पर रोक लगा दी गयी है। डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी और दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी का ऑनलाइन दर्शन किया जा सकता है। पर मंदिरों में इस बार सामूहिक पूजा-पाठ, भंडारा पर रोक लगा दी गयी है।

आपको बता दें कि यह तीसरी बार है जब डोंगरगढ़ और दंतेश्वरी मंदिर नवराज में आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। बीते चैत्र और क्वारं नवरात्रि में भी मंदिरों को नहीं खोला गया था। इस बार भी माता के दर्शन श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे।

मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने के लिए भक्त मंदिर के पोर्टल पर ऑनलाइन जाकर दर्शन कर सकते हैं। वहीं मां दंतेश्वरी के दर्शन दंतेवाड़ा की प्रशासनिक वेवसाइट में जाकर किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने मंदिर के बाहर जयस्तंभ चौक में बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगा दी है, जिसके द्वारा भक्त लाइव तस्वीरें भी देख सकते हैं।

बताते चलें कि कोरोना के चलते मनोकामना ज्योत भी इस बार पुजारी ही जला रहे हैं। मंदिर की समितियों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। नवरात्र में न ही मंदिरों के आस-पास कोई दुकाने लगेंगी और न ही भक्त अंदर जा सकते हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023