BALOD | जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म, तीन महीने बाद महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट

डौंडी: पड़ोस में रहने वाली महिला को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने उसके साथ तीन महीने तक बलात्कार किया। पीड़िता ने युवक की ज्यादती से तंग आकर आखिर में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम बसंत मंडावी है। वह अपने पड़ोस में रहने वाली महिला पर बुरी नजर रखता था। एक दिन जब महिला का पति काम करने बाहर गया तो उसके घर में घुसकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया। महिला बदनामी से डर गयी तो उसका हौसला बढ़ गया उसने तीन महीने तक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने तंग आकर पूरी बात पति को बतायी

दोनों ने पुलिस में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। आरोपी पुलिस के हिरासत में है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023