KABIRDHAM | सड़क हादसे में तहसीदार समेत तीन लोगों की मौत, डेढ़ घंटे बाद कटर के काटकर निकाला गया शव

कवर्धा: नेशनल हाईवे में एक बोलेरो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही नायब तहसीदार समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। तहसीलदार का नाम सतीश कुमार बताया जा रहा है, वह बोड़ला में पदस्थ थे।

मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार अपने तीन साथियों के साथ धवाईपानी गए थे। घटना सुबह साढे सात बजे की है जब वह बोलेरो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रायपुर-जबलपुर हाइवे पर पगवाही गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही तहसीदार और दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

हादसे के बाद गाड़ी में ही सभी का शव फंसा रह गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को कटर से काटकर निकाला गया। घायल को बोडला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023