RAJNANDGAON | तीन साल की बच्ची का अपहरण मां को बुलाया श्मशान घाट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

राजनांदगांव: तीन साल की बच्ची को घर से उठाकर मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है। पीड़िता ने इस घटने की जानकारी अपने पति को दी तब मामला थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला गंडई के ठंडार गांव का है। महिला ने बताया कि कृष्ण कुमार जांगड़े और चोवा राम टंडन पीड़िता के घर रात 1.30 बजे पहुंचे और उसकी तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। उन्होंने महिला से कहा कि यदि वह उनके साथ नहीं आयी तो उसकी बच्ची को जान से मार देंगे। दोनों आरोपी बच्ची को लेकर श्मशान घाट लेकर चले गए। वहां चोवा राम ने धमकी देकर बच्ची के सामने की उसकी मां के साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर इस मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी। मामला दर्ज होते हुए पुलिस ने कृष्ण कुमार और चोवाराम को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित बच्चे के अपहरण का मामला बनाया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था तब गांव की बैठक में आरोपी को समझाइश दी गयी थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023