KORBA | पूर्व मुख्यमंत्री के घर ट्रिपल मर्डर, बेटे-बहू के साथ पोती को भी मार डाला, कुछ ही घंटे में कातिल तक पहुंची पुलिस, जानिए पूरा कांड

कोरबा: पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के घर कातिल ने बेटे-बहू के साथ-साथ मासूम पोती को भी मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड का पता चलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आयी और डाॅग के साथ ही फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचा गयी।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह 4 बजे की हैं। जब पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, पत्नी सुमित्रा कंवर और उनकी 4 साल की बेटी आशी कंवर की हत्या कर दी गयी। इस कांड का खुलासा तब हुआ जब हरीश कंवर का भाई सुबह माॅर्निग वाॅक कर लौटा। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसी अभिषेक मीणा मौके पर पहुचे।

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील किया और जांच में जुट गयी। पुलिस को प्राथमिक जांच में कुछ अहम सुराग मिले। पुलिस डॉग की निशानदेही और इन्वेस्टिगेशन के जरिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा उठा जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023