RAIPUR | राजधानी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल आगजनी मामले में संचालक समेत दो डॉक्टर गिरफ्तार, 6 मरीजों की मौत के बाद प्रशासन पर बढ़ा था दबाव

रायपुर: राजधानी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में आगजनी होने से 6 मरीजों की मौत हो गयी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने संचालक और डाॅक्टर के खिलाफ टिकरापारा थाना में मामला दर्ज कराया था। आज पुलिस ने हाॅस्टिपल के संचालक और दो डाॅक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तड़के आमसिवनी से संचालक डाॅ अरविंदो राया और डाॅल्फिन प्लाजा से डाॅ सचिन मल को गिरफ्तार किया। इस मामले मंे काफी राजनीतिक दबाव बन गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन की ने घटना की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर यूएस अग्रवाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस लगातार प्रबंधन से पूछताछ कर रही थी लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं मिल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी और डाॅक्टरों से भी पूछताछ जारी है।

आपको बता दें कि 15-16 अप्रैल की रात में कोविड वार्ड में आग लग गयी थी, जिसमें 5 मरीजों की जलकर मौत हो गयी थी, वहीं 1 मरीज ने बाद में दम घुटने से बाद में दम तोड़ दिया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023