RAIPUR | नशे के कारोबार से जुड़ी दो महिलाएं हुई गिरफ्तार, 40 किलो डोडा और 15 किलो से ज्यादा अफीम किया जब्त

रायपुर: नशे के कारोबार से जुड़ी दो महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में आ गयी हैं। महिलाओं के पास से पुलिस ने 40 किलों डोडा और 15 किलों से ज्यादा अफीम जब्त किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर इस नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास कर रही है। शायद इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नशे के धंधे पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। आज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की राजेन्द्र नगर के काशीराम नगर में दो महिलाएं डोडा और अफीम की बिक्री कर रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाई और काशीराम नगर के उस मकान में छापा मारा। जहां शोभा सावलानी (36 वर्ष) और किरण चंदानी (42 वर्ष) को पकड़ा लिया गया।महिलाओं के पास से पुलिस ने तीन बोरियों में लाखों का डोडा और अफिम जब्त किया है।

पुलिस पूछताछ में महिलााओं ने नशे के कारोबाबर से जुड़े होने की बात कबूल कर ली। वह डोडा और अफीम की डिलवरी लेकर ग्राहक के पास जा रही थी, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल दोनों महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार कर उनसे जब्त नशीला पदार्थ के बारे में जानकारी जुटा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023