Mungeli | 12 साल की मासूम के साथ सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, 7 सप्ताह के गर्भ को लेकर गर्भपात कराने अस्पतालों के लगा रही चक्कर, डाॅक्टर भी इस प्रकरण से हुए हैरान

मुंगेली: वह महज 12 साल की है और वह 7 सप्ताह की गर्भवती हो गयी। अब मां-बाप उसका गर्भपात कराने हाॅस्पिटल के चक्कर लगा रहे हैं। बच्ची के साथ उसके सगे चाचा ने ही दुष्कर्म किया है। इस बात का पता लगते ही परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई और अब वह चाचा सलाखों के पीछे है। इस प्रकरण को लेकर डाॅक्टर भी हैरान हैं क्योंकि 12 साल की उम्र में गर्भ धारण करने की पहली घटना है। उम्र का सही आंकलन करने के लिए अतिरिक्त कवायद की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मासूम को उसका चाचा मदकू द्वीप लेकर गया था, जहां एक मंदिर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची लौटी और अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी तो माता-पिता ने उसका टेस्ट कराया। पता चला बच्ची 7 सप्ताह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट, 376-क, ख, 363 और 366 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि केस को पुख्ता करने के लिए एक्स-रे करवाया जा रहा है ताकि उम्र का सही आंकलन हो क्योंकि कोटवार या नगर पालिका में बच्ची के उम्र से संबंधित कोई रिकाॅर्ड नहीं है।

परिजनों ने बताया कि वह मुंगेली जिला अस्पताल से बिलासपुर सिम्स में कई दिनों से भटक रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक अनुमति नहीं मिल पायी है। पुलिस ने बताया कि चाचा का ब्लड टेस्ट कराया जाएगा, जिससे यह पता चल सके की चाचा की वजह से ही बच्ची गर्भवती हुई है।

इस मामले में मुंगेली के एसपी अरबिंद कुजूर का कहना है, कि पीड़िता की उम्र को ध्यान में रखकर जिला न्यायालय और बाल संरक्षण अधिकारी के बीच समन्वय बनाकर कार्यवाही की जा रही है। कानूनी पहलुओं के साथ-साथ पीड़िता के स्वास्थ्य की भी चिंता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023