BHILAI | अनोखा प्रदर्शन, खस्ताहाल सड़कों पर महिलाओं ने किया रैम्पवॉक, डीजे की धुन पर जमकर थिरकी, सरकार से कहा- 15 में ठीक नहीं किया तो अलग तरीके से होगा विरोध

भिलाई: खस्ताहाल सड़कों को लेकर यहां मलिहाओं ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कीचड में कैटवॉक करते हुए डीजे की धुन पर जमकर थिरकती हुई नजर आईं। इस कैटवॉक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए कहा- अरे नेताओं से गिफ्ट लोगे तो सड़क कहां से पाओगे… अरे नेताओं से मुर्गे लोगे तो सड़क कहां से पाओगे

दरअसल दुर्ग को रायपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कई जगहों पर सड़कों में गढढे हो गए हैं। बारिश होने की वजह से इनमें पानी भर गया और हादसों की वजह बन रहा है। इसी बात का विरोध करने बुधवार को शहर की महिलाएं भिलाई के पावर हाउस चौक पर जमा हुई थीं। वहां पहुंची महिलाओं ने डीजे की धुन पर कैटवॉक किया और गढढों पर जमकर थिरकी।

महिलाओं ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ विरोध भी जताते हुए प्रशासन से रोड को जल्द ठीक करने की मांग की।
यह अनोखा विरोध-प्रदर्शन भाजपा नेता रिकेश सेन के सौजन्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि अगले 15 दिनों में इसमें सुधार नहीं किया जाता तो हम आगे भी अलग-अलग तरीके से विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023