सब्जी, किराना दुकान, बैंक, सरकारी दफ्तर बंद : पेट्रोल भी नहीं मिलेगा – जारी की गयी गाइडलाईन की मुख्य बातें यहाँ देखें

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम से टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। रायपुर में लॉकडाउन का ऐलान रायपुर कलेक्टर भारती दासन ने किया है। आदेश के मुताबिक 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक जिला रायपुर में टोटल लॉकडाउन रहेगा।

कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है। सरकारी वाहन, एटीएम और मेडिकल इमरजेंसी को छूट रहेगी। बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी। कोविड जांच और वैक्सीनेशन के लिए जाने वालों को मान्य परिचय पत्र दिखाने पर ही छूट दी जाएगी। अस्पताल और एटीएम खुले रहेंगे, होम आइसोलेशन की सुविधा जारी रहेगी।

होम आइसोलेशन की सुविधा जारी रहेगी। शुक्रवार शाम 6 बजे लॉकडाउन प्रभावी होगा, जो 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान केवल जरुरी सेवाएं ही शुरू रहेंगी।

लॉकडाउन की मुख्य बातें:-

  • रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा.
  • शराब दुकानें रहेंगी बंद.
  • कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी.
  • एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी.
  • मीडिया कर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा.
  • मेडिकल सेवाएं होंगी संचालित
  • पेट्रोल पंप में चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही मिलेगा पेट्रोल
  • रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाए चालू रहेगी.
  • वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन होंगे जब्त
  • सभी धार्मिक संस्थाएं बंद रहेंगी.
  • केवल दूध की सेवाएं ही होंगी संचालित.
  • आम जनता को नहीं सब्जी मिलेगी. किराना दुकानें भी रहेंगी बंद.
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023