RAIPUR | छत्तीसगढ़ी राजगीत गा रहे इस बच्चे का वीडियो हो रहा वायरल, CM भूपेश बघेल ने भी शेयर कर कही ये बात

रायपुर: अंग्रेजी में अपना इंट्रोडक्शन, फिर खड़ी बोली में सबका अभिवादन और उसके बाद बिल्कुल सधे हुए अंदाज में छत्तीसगढ़ी राजगीत की प्रस्तुति। कुछ ऐसा है धर्मेंद्र दास महंत का अंदाज। मंगलवार को उनके इस अंदाज के कायल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हो गए। 

तेजी से हो रहा है वायरल
इसके बाद धर्मेंद्र छत्तीसगढ़ का राजगीत, ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार..’ गाकर सुनाता है। तीन मिनट 48 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा इस वीडियो को ट्वीट करने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर ही इसे 800 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो को 519 लोगों ने लाइक किया है, जबकि 106 लोगों ने रीट्वीट किया है। 

बसपन के प्यार को भी किया था ट्वीट
यह पहली बार नहीं है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसा वायरल वीडियो ट्वीट किया है। इससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव का वीडियो ट्वीट किया था। बता दें कि सहदेव वही बालक है, जिसका गाया, ‘बसपन का प्यार’ देश ही नहीं, पूरी दुनिया भर में वायरल हो गया था। बाद में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज ने इस गाने को अपने-अपने अंदाज में गाया था। वहीं रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ इस गाने पर वीडियो भी बनाया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023