RAIPUR | विधान सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर: विधान सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताते हैं, धमतरी के सर्किट हाउस में वे रुके थे। सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी हृदय गति रुक गई। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंडावी अजीत जोगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत सकते में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंडावी बस्तर के प्रभावशाली नेता थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023