Rajnandgaon | मछली पकड़ने गए ग्रामीणों पर बिजली गिरी, 13 झुलसे और 2 की मौके पर ही हुई मौत

राजनांदगांव: चिचोला चौकी थाना इलाके में माटी जलाशय के पास मछुआरों के कैंप में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 13 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। चीखें सुनकर जब आस-पास के ग्रामीण वहां पहुंचे तो लोगों के जले हुए शरीर मिले, उन्होंने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने जवानों की मदद से मछुआरों का रेस्क्यू किया। चूंकि घटनास्थल तक एंबुलेंस नहीं जा सकती थी इसलिए 500 मीटर तक स्ट्रेचर के सहारे घायलों को एंबुलेंस तक ले जाया गया। घायलों का छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मछुआरे रामपुर खातूटोला इलाके में कैंप लगाकर रूके हुए थे। चूंकि बारिश का मौसम है और इस मौमस में मछलियां अच्छे तादाद में मिल जाती हैं इसलिए मछुआरों ने वहां डेरा डाला हुआ था। चूंकि अभी तक पुलिस को किसी भी मृतक एवं घायलों के नाम-पते की जानकारी नहीं मिल पायी है इसलिए वह उनकी तहकीकात में जुटी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023