JANJGIR | मानसिक दिव्यांग महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड, पकड़ाने के बाद आरोपी ने कहा…

जांजगीर-चांपा: यह शैतान पहले महिला को घसीट कर ले गया। उनके साथ दुष्कर्म के बाद इसने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड दी।  छत्तीसगढ़ में मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ यह दरिंदगी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हुई है। महिला की मौत हो चुकी है। इस भयानक वारदात की हकीकत जान कर यहां हर कोई दंग है। दरअसल बुधवार को यहां सड़क पर एक महिला बेहद ही बुरी हालत में सड़क पर मिली थीं। उनके शरीर पर कई चोट के गहरे निशान थे। स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

58 साल की इस बुजुर्ग महिला की मौत को पुलिस ने शुरू में एक हादसा मान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के साथ ना सिर्फ बेरहमी के साथ मारपीट की गई है बल्कि उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को भी अंजाम दिया गया है।

CCTV फुटेज में दिखा आरोपी

इसके बाद पुलिस ने अपने जांच के एंगल को बदला और इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक शख्स इस बुजुर्ग महिला को घसीट कर ले जाता हुआ नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई। जल्द ही खुलासा हुआ कि युवक का नाम किशन यादव है। 

किशन ने सुनाई हैवानियत की कहानी

पुलिस ने जल्दी ही किशन यादव की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद किशन यादव ने पुलिस को जो हैवानियत की कहानी सुनाई उसे सुनकर वो भी दंग रह गए। किशन ने पुलिस को बताया कि वो जबरन मानसिक रुप से दिव्यांग महिला को खींच कर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उनके साथ दुष्कर्म किया। किशन के मुताबिक जब महिला ने उसका विरोध किया और उसे धक्का दिया तो उसने लोहे की रॉड महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दी। 

लेकिन इतने पर भी किशन की हैवानियत खत्म नहीं हुई। उसने महिला की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। उसने पुलिस को बताया कि महिला विरोध कर रही थी इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। बहरहाल अब किशन यादव कानून की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023