BOLLYWOOD | विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम व से रखा है, बेहद खास है उसका अर्थ, आइए आपको बताते हैं

नई दिल्ली: आज विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक पब्लिक के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी सार्वजनिक किया है। विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस नाम का अर्थ क्या है।

वामिका का अर्थ होता है देवी दुर्गा, दरअसल ये दुर्गा के रूप का नाम है। जब भगवान शिव के जीवनसंगिनी के लिए इस नाम का प्रयोग होता है। क्योंकि माता पार्वती शिव के बाईं ओर खड़ी होती हैं और इसलिए उन्हें वामिका कहा गया है।

आपको बता दें कि आज अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आते ही वायरल हो गयी। अब तक इस तस्वीर को 6 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। फैंस बेबी गर्ल वामिका को शुभकामनाएं और अपना प्यार दे रहे हैं।

अनुष्का और विराट ने फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा है- हम प्यार से एक-दूसरे के साथ रहे, एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताया, लेकिन इस नन्ही वामिका ने इस साथ को एक नया अंजाम दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये भावनाएं कुछ मिनटों में अनुभव हो गईं। आप सभी को आपकी इच्छाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी ऊर्जा के लिए धन्यवाद।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023