MURDER | अपने दोस्त से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना चाहता था, पत्थर से कुचलकर मार डाला, कपड़ों पर खून देखकर सकते में आ गयी पुलिस

नई दिल्ली: तड़के तकरीबन 4.30 बजे मयूर विहार थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी एक युवक खून से सने कपड़ों में खड़ा नजर आया। पुलिस ने गाड़ी युवक के पास रोका और खून के बारे में पूछा। तब युवक ने बताया कि उसने अपने दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही पुलिसवाले सकते में आ गए और युवक को हिरासत में लेकर उसके बताए हुए जगह पर गए और युवक का शव बरामद कर लिया। यह मयूर विहार थाना की घटना है।

आरोपी ने बताया कि वह खून करने के बाद थाना आत्मसमर्पण के लिए जा रहा था। आरोपी का नाम मोनू है और मृतक का नाम भरत है। वह त्रिलोकपुरी के रहने वाले थे। मोनू ने बताया कि भरत उसका बहुत करीबी दोस्त था। शुरूआती छानबीन से पता चला है कि भरत आप्राकृतिक यौन संबंध के लिए मोनू पर दबाव डाल रहा था। वह काफी समय से मोनू पर इस बात के लिए जोर दे रहा था। घटना वाले दिन भी वह मोनू के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था।

जिसके बाद मोनू ने भरत को पत्थर से कुचलकर मार डाला। दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी था। पुलिस ने मोनू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023