JANJGIR | पत्नी के मायके जाने की जिद को नहीं किया पूरा, दामाद की ससुरालवालों ने जमकर की पिटाई, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

जांजगीर-चांपा: पत्नी ने मायके जाने की जिद की पर पति ने मना कर दिया। यह बात उसके ससुरालवालों की ऐसी नागवार गुजरी की उन्हांने अपने दमाद की मरते दम तक पिटाई कर दी। उसके बाद वह अपनी बेटी और तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हो गए। वहीं युवक जिदंगी की जंग लड़ते हुए अस्पताल में भर्ती है। मामला मालखरौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पोता में रहने वाले वाले श्रवण गबेल की शादी 5 साल पहले खरसिया में रहने वाली पूजा गबेल के साथ हुई। उनका 3 साल का बेटा भी है। पूजा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह हर बार मायके जाने की जिद करती है। कुछ दिन पहले भी उसने मायके जाने की जिद की जिसे श्रवण ने मना कर दिया।

पूजा ने यह बात अपने घरवालों को बतायी जिसके बाद मायकेवाले आए और दामाद की जमकर पिटाई कर बेटी और नाती को लेकर फरार हो गए। श्रवण के परिजनों ने पुलिस में श्रवण के ससुर पन्ना लाल गबेल ओर साला साहिल गबेल, गोरेलाल गबेल, मुकेश गबेल एवं अन्य के खिलाफ धारा 147, 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023