Trending | 16 घंटे तक नहाती रही महिला, जब बाहर आयी तो शरीर का हो गया बुरा हाल, वीडियो के जरिए मांगी मदद

नई दिल्ली: टिकटाॅक में एक महिला ने वीडियो डालकर मदद की गुहार लगायी है। महिला ब्रिटेन की है और उसका नाम डेना है। उसने वीडियो में बताया है कि वह 16 घंटे तक पानी में नहाती रही और जब बाहर आयी तो उसके शरीर का बुरा हाल हो गया।

डेना के इस वीडियो को अब तक 3 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो में डेना कहती हैं- जब आप 16 घंटे पानी के अंदर बीताते हैं तो आपके पैर का ऐसा हाल हो जाता है। इसे देखकर काफी नर्वस हो रही हूं। क्या आप इसका कोई इलाज बता सकते हैं?

डेना के पूरे पैर में झुर्रियां आ रही हैं। उसका पैर ग्रे रंग का हो चुका है। लोगों ने वीडियो में अपनी राय जाहिर की है। एक शख्स का कहना है कि हीट पैक को 5-5 मिनट के अंदर अपने पैरों में रखें। इससे पैर सामान्य हो जाएगा। लोगों ने डेना से यह भी पूछा कि आखिर वह 16 घंटे पानी में कर क्या रही थी। विशेषज्ञों की माने तो इतने देर पानी में रहने से ट्रेंच फुट नाम की गंभीर कंडीशन भी हो सकती है।

इससे पैरों में खून का दौरान कम हो जाता है और नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। अगर इसका इलाज ना किया जाए तो फफोले, गैंग्रीन और अल्सर जैसी समस्या भी हो सकती है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023