Tokyo Olympics : फाइनल में पहुंचे पहलवान रवि दाहिया, भारत का एक और पदक पक्का

टोक्यो : ओलंपिक्स में भारतीय एथलीट्स का एक्शन जारी है। बुधवार, 4 अगस्त को ओलंपिक्स का 12वां दिन है। आज का दिन पहलवानों के लिए बहुत अच्छा रहा है। भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया फाइनल में तो दीपक पुनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

रवि दाहिया ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान को हराकर पदक पक्का कर लिया है। रवि दहिया की जीत खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व खेल मंत्री किरण रिज्जू के अलावा सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है। रवि कुमार की जीत इस मायने में और भी महत्वपूर्ण है कि उन्होंने 2-9 से पिछड़ने के बाद मैच में वापसी कर जीत हासिल की। अब इसके बाद भारत का एक और पदक पक्का हो गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023