YOU-TUBER ने रूसी व्यक्ति को दिया शराब पीने का चैलेंज, 60 वर्षीय बुजुर्ग की 1.5 लीटर वोदका पीने के बाद मौत, लाइव स्ट्रीम देख रहे थे दर्शक


नई दिल्ली: जोश में होश खोने से नुकसान ही होता है और ऐसा ही एक वाक्या रूस से सामने आ रहा है, जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने महज एक चैलेंज जीतने के लिए 1.5 लीटर वोदका (शराब) पी ली, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार यू-टयूब में अपना चैनल चलाने वाले एक यू टयूबर ने लाइव ज्यादा से ज्यादा शराब पीने का चैलेंज दिया था। जिसे पूरा करने उतरे बुजुर्ग ने 1.5 लीटर वोदका पी ली। उसे लाइव स्ट्रीमिंग पर शराब पीते देख रहे दर्शक उस समय हतप्रभ रह गए, जब वह पीते-पीते ही मर गया।

वह व्यक्ति दादाजी के नाम से मशहूर था और उसे एक यू-टृयूबर ने चैलेंज दिया था। इस चुनौती को ‘थ्रैश स्ट्रीम’ या फिर ट्रैश स्ट्रीम ’के नाम से जाता जाता है। इस शो में किसी स्टंट या अपमानजनक कार्य करने की चुनौती दी जाती है और उसे लाइव दिखाया जाता है ताकि दर्शक उस शो को लाइव देख सकें। इस खेल को देखने वालों की लाखों की तादाद हे।

मृतक रूसी व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय यूरी दुशेकिन के रूप में हुई है। उस शो में अधिक शराब पीने या गर्म साॅस खाने की चुनौती दी गयी थी। 1.5 लीटर शराब पीने के बाद वह व्यक्ति गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उसका मृत शरीर भी लाइव स्ट्रीम पर दिखाई दे रहा था और दर्शक भी वह दृश्य देख रहे थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023