जीते हुए प्रत्याशी ने हारे प्रत्याशी के घर में घुसकर की पिटाई, 7 लोग घायल

कोरबा: जनपद का चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी के द्वारा हारे हुए प्रत्याशी के घर में घुसकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात दर्जन भर लोगों ने किया धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पसान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जनपद के चुनाव में प्रकाश जाखड़ और आनंद मित्तल दोनों के बीच हुए सीधे मुकाबले में जीत के बाद प्रकाश जाखड़ के लोगों ने घटना को अंजाम दिया। घटना में घायल आनंद मित्तल का परिवार का सहित ईलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 457, 147, 148,149, 294, 506, 323,452,454 धाराओं के तहत F.I.R दर्ज किया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023